
बेहट (सहारनपुर)
बेहट कस्बे में मौहल्ला सडकपार (शालू चेयरमैन वाली गली में) लगे लोहे के विद्युत पोल करंट फैल गया। करंट लगने से एक मवेशी (बछड़ा) झुलस गया जबकि घर के बाहर खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। गुस्साए मौहल्ले वालो प्रदर्शन किया। मौहल्लेवासियों का कहना है कि वे कई बार जेई, एसडीओ व ई एक्सईएन से विद्युत पोल हटवाने की मांग कर चुके है लेकिन समस्या का समाधान नही हो सका। मौहल्लेवासियों का कहना है कि विद्युत विभाग किसी बड़ी घटना का इंतज़ार कर रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही समस्या का समाधान नही हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

