aajkahindustaannews

Cristiano Ronaldo ने क्यों हटाई प्रेस कान्फ्रेस से कोको कोला की बोतले ? जानिए पूरी सचाई ।

रोनाल्डो ने जब अपने सामने कोका कोला की बोतलें देखीं तो उन्होंने इसे हटाने में जरा भी देर नहीं की

पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के इस काम ने करोड़ों फैन्स का दिल जीत लिया. रोनाल्डो यूरो कप में पुर्तगाल के हंगरी के खिलाफ होने वाले ओपनिंग मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंचे थे. यहां जैसे ही उन्होंने अपनी सीट के सामने दो कोका कोला सॉफ्ट ड्रिंक की बोतलें रखी हुई देखीं, तो उन्होंने सबसे पहले उन्हें कैमरे के फ्रेस से बाहर कर दिया.

https://twitter.com/FutbolBible/status/1404522910107291650?s=19

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोनाल्डो टीम के कोच फर्नांडो सांतोस के साथ पहुंचे थे. यहां पहुंचते ही इस 36 वर्षीय फुटबॉल स्टार ने अपने और कोच की सीटों के सामने दो-दो कोका कोला की बोतलें रखी हुई देखीं, तो रोनाल्डो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू करने से पहले कैमरा एंगल से अपने सामने रखीं दोनों बोतलों को हटा दिया. इसके तुरंत बाद ही उन्होंने कोल्डड्रिंक के साथ रखी पानी की बोतल को हाथ में ऊपर उठाया और फैन्स को कोल्डड्रिंक के बजाए पानी पीने के लिए प्रेरित किया.

Leave a Comment

error: Content is protected !!