aajkahindustaannews

मिर्जापुर पुलिस का एक्शन, नाबालिग को बरामद करने के बाद आरोपी गिरफ्तार।

मिर्जापुर पुलिस का एक्शन, नाबालिग को बरामद करने के बाद आरोपी गिरफ्तार।

 

सहारनपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को पहले ही बरामद कर लिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के ग्राम इस्लामनगर निवासी मेहरबान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को गांव निवासी आसिफ बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलने पर थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 333/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर नाबालिग की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 अक्टूबर को नाबालिग को बरामद कर लिया।

 

इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही। इसी क्रम में 17 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी आसिफ पुत्र स्वर्गीय आकिब, निवासी ग्राम इस्लामनगर, थाना रामपुर मनिहारान, को कासमपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पुलिस के मुताबिक, मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87 और 64(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चरणपाल सिंह और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे। पुलिस की ओर से मामले में निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!