देशभक्ति के रंग में रंगा ग्लोकल स्कूल, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।
ग्लोकल स्कूल के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे गुब्बारों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:50 बजे मुख्य अतिथि ग्लोकल यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार प्रोफेसर शिवानी तिवारी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उपदेश कुमार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। छात्र-छात्राओं ने शानदार मार्च पास्ट के साथ देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में देशभक्ति का जोश भर दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मिठाई वितरित की गई।
समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ के अनेक सदस्य मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

