aajkahindustaannews

आकाश कुमार पोसवाल बने प्रदेश सचिव, संगठन ने जताया भरोसा।

आकाश कुमार पोसवाल बने प्रदेश सचिव, संगठन ने जताया भरोसा।

सहारनपुर। समाजवादी छात्र सभा में संगठनात्मक मजबूती को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्याम लाल पाल की संस्तुति से आकाश कुमार पोसवाल को समाजवादी छात्र सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, आकाश कुमार पोसवाल, पुत्र हरीश पोसवाल, निवासी ग्राम अबेहटा, पोस्ट जटोलवाला, जनपद सहारनपुर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनीत कुशवाहा द्वारा की गई।

नियुक्ति के साथ ही संगठन ने आशा जताई है कि आकाश कुमार पोसवाल, समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनीत कुशवाहा ने अपने संदेश में कहा कि युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि आकाश कुमार पोसवाल अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए छात्र-युवा वर्ग को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे।

इस नियुक्ति की सूचना प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सहारनपुर, जनपद के सांसद/विधायक एवं प्रमुख नेताओं सहित संबंधित पदाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।

👉 नियुक्ति के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है तथा आकाश कुमार पोसवाल को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!