aajkahindustaannews

कलम के सिपाहियों का होगा सम्मान, नेशनल VIP प्रेस क्लब 15 फरवरी को बिहारीगढ़ में मनाएगा 10वां स्थापना दिवस।

बिहारीगढ़ (सहारनपुर) ✍️

सच, साहस और सामाजिक सरोकारों की पत्रकारिता को नई दिशा देने वाले नेशनल VIP प्रेस क्लब का दसवां स्थापना दिवस आगामी 15 फरवरी को पूरे सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन बेहट विधानसभा बिहारीगढ़ क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन गार्डन, बुगावाला रोड, बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नेशनल VIP प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राव गुलबर अहमद ने बताया कि संस्था का उद्देश्य पत्रकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष, निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है और उसकी कलम की स्वतंत्रता ही लोकतंत्र की असली ताक़त है।”

डॉ. राव गुलबर अहमद पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में एक सशक्त व सम्मानित नाम माने जाते हैं। उनके नेतृत्व में नेशनल VIP प्रेस क्लब ने बीते दस वर्षों में देशभर में पत्रकारों को संगठित करने, उनके हितों के लिए आवाज़ उठाने और पत्रकार उत्पीड़न जैसे मामलों में मजबूती से हस्तक्षेप करने का कार्य किया है। उनकी सोच और मार्गदर्शन में संस्था ने पत्रकारों के सम्मान, प्रशिक्षण और सुरक्षा से जुड़े कई उल्लेखनीय कदम उठाए हैं।

स्थापना दिवस के अवसर पर ऐसे वरिष्ठ और कर्मठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी सच का साथ नहीं छोड़ा और समाज को जागरूक करने का कार्य किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों में एकता, आत्मसम्मान और जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

आयोजकों के अनुसार यह समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पत्रकारों के आत्मसम्मान और उनके अधिकारों के लिए एक सशक्त संदेश होगा। कार्यक्रम को लेकर जनपद और आसपास के क्षेत्रों के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!