aajkahindustaannews

श्री राम जन्मभूमि मंदिर स्थापना दिवस पर भव्य सामूहिक राम भजन संध्या का आयोजन।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर स्थापना दिवस पर भव्य राम भजन संध्या का आयोजन।

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर के स्थापना दिवस के द्वितीय वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज राष्ट्रीय हिंदू योद्धा परिवार एवं श्री गोगा जाहरवीर महाडी धार्मिक व सामाजिक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पिपलेश्वर महादेव मंदिर, डिस्पेंसरी रोड पर सामूहिक राम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में झूमते नजर आए और भजनों का भरपूर आनंद लिया। भजन संध्या के उपरांत मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं के बीच फल वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर गोगा जाहरवीर महाडी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुदेश सैनी एवं राष्ट्रीय हिंदू योद्धा परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्षा मीनू दीदान ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर की स्थापना का यह दिवस हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण है। उन्होंने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग करने वाली सभी महिलाओं का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में गोगा जाहरवीर महाडी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुदेश सैनी, संजीव सैनी (राष्ट्रीय संस्थापक), राष्ट्रीय हिंदू योद्धा परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्षा मीनू दीदान, राजवीर शर्मा, सुनीता बिष्ट, स्वाति उनियाल, प्रेरणा अरोड़ा, सोनी पंचवाल, सरिता गिरी, सोनम, पूनम शर्मा, संगीता अरोड़ा सहित अनेक श्रद्धालु एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!