aajkahindustaannews

थाना मिर्जापुर पोल क्षेत्र के रायपुर में सूबे सिंह का एक्शन मोड, नशा तस्करों व अपराधियों की अब खैर नहीं।

थाना मिर्जापुर पोल क्षेत्र के रायपुर में सूबे सिंह का एक्शन मोड, नशा तस्करों व अपराधियों की अब खैर नहीं।

 

 

जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर पोल क्षेत्र अंतर्गत गांव रायपुर में थाना मिर्जापुर पोल पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आई। थाना प्रभारी सूबे सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और नशा तस्करी, स्मैक तस्करी, गो-तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर सख्त संदेश दिया। पुलिस द्वारा गांव में ऐलान कर ग्रामीणों को स्पष्ट रूप से आगाह किया गया कि किसी भी कीमत पर अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

थाना प्रभारी सूबे सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज की सबसे बड़ी बुराई है, जो युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है। नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है और आगे भी यह कार्रवाई और तेज की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि गांव या आसपास किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशा तस्करी या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिले तो तुरंत थाना मिर्जापुर पोल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस टीम ने गांव में पैदल भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान साफ शब्दों में कहा गया कि जो लोग गो-तस्करी, स्मैक तस्करी या अन्य अपराधों में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सख्ती से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन के इस अभियान की सराहना की और भरोसा दिलाया कि वे अपराध मुक्त गांव बनाने में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। थाना मिर्जापुर पोल पुलिस की यह सक्रियता क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!