पाड़ली ग्रंट में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह।
सहारनपुर (मिर्ज़ापुर पोल) ग्राम पाड़ली ग्रंट में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़ हुआ। टूर्नामेंट का शुभारंभ ज़िला पंचायत सदस्य चौधरी ताहिर पहलवान ने किया। इस मौके पर खिलाड़ियों और दर्शकों में गज़ब का उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे चौधरी ताहिर पहलवान ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं और खेल भावना को मज़बूत करते हैं।
इस अवसर पर राशिद भाई, मुखिया पप्पू भाई, कालू भाई, चौधरी अकरम, शहानवाज भाई, आज़म भाई समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन मैच शुरू होते ही मैदान पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया।

