aajkahindustaannews

जिला पंचायत प्रत्याशी रजत लाला ने दंगल का फीता काटकर किया शुभांरभ।

जिला पंचायत प्रत्याशी रजत लाला ने दंगल का फीता काटकर किया शुभांरभ।

 

जनपद सहारनपुर बेहट:- थाना मिर्जापुर पोल क्षेत्र के गांव शाहपुर गाड़ा में नशामुक्ति अभियान के तहत राष्ट्रीय एकता दंगल के आयोजन में वार्ड नंबर 7 से ज़िला पंचायत प्रत्याशी रजत लाला ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर दंगल का शुभारंभ कर पहलवानों का हौसला अफजाई किया। रजत लाल ने कहा है की कुश्ती भारत की पुरातन खेल विद्या है। इसे जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजनों का होना जरूरी है। दूर तरह से आए पहलवानों ने अखाड़े में जमकर कुश्ती में अपना दमखम दिखाया। जिला पंचायत प्रत्याशी रजत लाला ने दंगल का फीता काटकर किया शुभांरभ। आयोजकों मुख्य अतिथि का पगड़ी व माला पहनकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सर्वेज,अंकुर, शौकीन, सोहराब, सहजान, जुबैर,अली,सलमान अन्य साथियों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!