सहारनपुर में अनपढ़ महिला के साथ आम की फसल को लेकर हुई ठगी।
सहारनपुर, बेहट
जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर पोल क्षेत्र में आम की फसल को लेकर अनपढ़ महिला के साथ एक ठगी का मामला सामने आया। अनपढ़ महिला ने बीते पिछले वर्ष 2023 व 2024 की आम की 10 बीघा फसल 2लाख 25 हज़ार में नजदीकी गांव के ठेकेदार को बेच दी गई थी। जिसके चलते अनपढ़ महिला के भाई ने ठेकेदार के साथ मिलकर महिला से धोखे से बाग़ की फसल को 4 वर्ष के लिए लिखवा लिया था। वर्ष 2025 की आम की फसल आने पर जब महिला ने ठेकेदार से बाग खाली करने को कहा तो ठेकेदार ने महिला के साथ अभद्र भाषा में बात कर यह कहे कि मेरे द्वारा बाग 4 वर्ष में लिखित रूप में लिया गया है। इस पूरे प्रकरण में ठेकेदार के साथ महिला का भाई भी होना बताया गया है ,जिस महिला को 2 साल बाद पता चला है कि उसके साथ एक बड़ी ठगी हुई है जिसके चलते महिला ने तहरीर लिखवा कर मामले की जांच और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।