aajkahindustaannews

बड़ी धूमधाम से मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन,रक्तदान शिविर लगाकर आयोजित किया कार्यक्रम।

बड़ी धूमधाम से मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन,रक्तदान शिविर लगाकर आयोजित किया कार्यक्रम।

 

बेहट

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। पूरे प्रदेश में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके चलते जनपद सहारनपुर के कस्बा बेहट गांधी चौक में बॉबी कर्णवाल के आवास पर रक्तदान शिविर लगाकर तथा केक काटकर जन्मदिन को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बेहट विधानसभा के पूर्व विधायक नरेश सैनी ने बताया कि आज हम सब लोगों ने केक काटकर, व रक्त दान शिविर लगाकर यशस्वी मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया है। उनकी लंबी आयु की भगवान से कामना की है। वहीं भाजपा नेता बॉबी कर्णवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन न केवल एक व्यक्तिगत अवसर रहा, बल्कि यह प्रदेशवासियों के लिए एक प्रेरणा का दिन भी बना। पूरे उत्तर प्रदेश में जिस तरह से यह दिन उत्सव के रूप में मनाया गया, उससे स्पष्ट है कि उनका नेतृत्व, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें जनता के दिलों में एक विशेष स्थान दिलाता है। प्रदेश की जनता, कार्यकर्ता और नेता एक स्वर में उनके दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के उज्जवल भविष्य की आशा कर रहे हैं। इस मौके पर मौजूद रहे, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश गाबा, मुल्किराज सैनी, अशोक शर्मा, पंकज शर्मा, सत्य प्रकाश रोहिल्ला, सुभाष सैनी, मुकेश राणा, शाहनवाज मलिक, मुर्तजा रही, डॉ शोहराब, तनवेज मलिक, भारतीय सेतिया, मुंशी सलामत, अफजल खान पिठोरी, मोहम्मद अहमद आदि पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!