भाजपा के युवा नेता जिला पंचायत सदस्य रामू चौधरी के आह्वान पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर विशाल शौर्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन, हिन्दुस्तान ज़िंदाबाद के नारे की दिखी गूंज।
शहीद बिंदरपाल कि स्मारक प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए व शहीद बिन्दरपाल कर घर पहुंचकर उनके पिता को भाजपा नेताओं ने फूलमालाओ एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
बेहट सहारनपुर
जनपद सहारनपुर बेहट विधानसभा क्षेत्र के गंदेवड चौराहे पर आज बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं भारतीय सेना के सम्मान में युवा भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य रामकिशन उर्फ़ रामू चौधरी के आह्वान पर भव्य विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिली। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय भारतीय सेना जिंदाबाद के गगन भेदी नारो के साथ समूचा क्षेत्र गुंजयान रहा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस तरह से पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबुद किया है उसे हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा है। वक्ताओं ने कहा कि हमें अपने देश के प्रधानमंत्री पर गर्व है कि उन्होने ने जिस तरह भारतीय सेना को खुली छूट दी और पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया उससे विश्व मे हमारे देश कि नाम ऊँचा हुआ है।
तिरंगा यात्रा शहीद बिंदरपाल कि स्मारक प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समाप्त कि गयी और शहीद बिन्दरपाल कर घर पहुंचकर उनके पिता को भाजपा नेताओं ने फूलमालाओ एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। तिरंगा यात्रा में राज्य मंत्री जसवंत सैनी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, पूर्व मंत्री संजय गर्ग,युवा भाजपा नेता अभय राणा,साहब सिंह पुंडीर,डीसीडीएफ के चेयरमैन सोनेन्द्र राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता महक सिंह गुर्जर,भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं , मंडल अध्यक्ष डॉ.सत्येंद्र कुमार, विजेंद्र सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, पूर्व प्रधान प्रदीप गुप्ता,चौधरी राजेश, चौधरी अमित,नितिन, जौनी,हुसैन प्रधान,अंकुर चौधरी,सोबान चौधरी, अंकुर चेयरमैन,जितेंद्र प्रधान,निगम शर्मा, समरयाब,अंकित चौधरी,महक सिँह,शुभम शर्मा,राहुल चौधरी, जॉनी,रजत गोयल उर्फ़ लाला, सलमान अंसारी सौरभ,हसीन राणा, बबलू कुमार सहित हजारों की संख्या में युवा एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

