aajkahindustaannews

देवरिया में मेरठ जैसी घटना प्रेमी के साथ पति की हत्या कर लाश को सूटकेस में डालकर 60 किलोमीटर दूर जंगल में फेंका।

देवरिया: उत्‍तर प्रदेश में अवैध संबंधों को लेकर पिछले कुछ दिनों में कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कहीं पत्‍नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नीले ड्रम में भर दिया तो कहीं पति ने पत्‍नी का गला दबाकर हत्‍या कर दी। अब देवरिया से भी इसी तरह का मामला सामने आया है। यहां एक पत्‍नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्‍या कर दी। फिर लाश को कत्‍थई रंग के सूटकेस में भरकर 60 किलोमीटर दूर फेंक दिया। महिला का पति सऊदी अरब में नौकरी करता था और वारदात से कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके प्रेमी की तलाश जारी है। पत्‍नी का प्रेमी कोई और नहीं, उसका भांजा ही है। पुलिस ने तत्काल लाश की शिनाख्त की और सीधे उसके घर पहुंची। तुरंत मृतक की महिला को हिरासत में लिया जिससे कड़ी पूछताछ में रजिया ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की।

Leave a Comment

error: Content is protected !!