आज 26th January 2025 को ग्लोकल स्कूल मे गणतंत्र दिवस को पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया। भारत का 76 वां गणतंत्र दिवस समस्त देशवासियों के हर्दय में अपने देश के संविधान के प्रति कर्तव्य की भावना को उजागर करता है व इसके साथ ही हमें हमारे अधिकारों के प्रति जागरूक करता है। कार्यक्रम का आरंभ ग्लोकल यूनिवर्सिटी के प्रो वाईस चांसलर डॉक्टर सतीश कुमार जी और स्कूल के प्रधानाचार्य श्री दीपक माटा जी ने ध्वजारोहण के साथ किया । इसके पछ्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों से आए हुए सभी का मनोरंजन किया । Nursery से UKG के बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में भारत वर्ष के बारे में बताया, कक्षा तीसरी से कक्षा आठवी के छात्र और छात्राओं ने डांस कर सभी को तालियाँ बाजाने पर मजबूर कर दिया वहीं विभिन्न रंगा रंग कार्यक्रम जैसे ओ देश मेरे, रंग दे बसंती, जागा हिंदुस्तान आदि से सभी का मनोरंजन किया । कार्यक्रम के अंत में अतिथि महोदय प्रो वाईस चांसलर डॉक्टर सतीश कुमार जी ने बच्चों को देश प्रेम व देश के प्रति सेवा भावना के बारे में अपने अमूल्य विचार रखे। और प्रधानाचार्य श्री दीपक माटा जी ने अपने बहमूल्य शब्दों के साथ सभी को कठिन परिश्रम करने का सुझाव दिया व नारी शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक माटा जी, श्री रतन, श्री उपदेश, अनूप, रजनीश, मोहित, श्रीमती निधि, रश्मी, कोमल, शिवांगी, हीना, शालिनी, तुबा, आशा, इत्यादि ने इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया ।

