aajkahindustaannews

थाना मिर्ज़ापुर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा 4 लाख रूपये की 102 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा नशा तस्कर।

 

थाना मिर्ज़ापुर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा 4 लाख रूपये की 102 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा नशा तस्कर

 

मिर्ज़ापुर-सहारनपुर:* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण के आदेशानुसार जनपद मे नशा मुक्ति अभियान मे गिरफ्तारी व रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व पुलिस क्षेत्राधिकारी बेहट के निर्देशन मे थाना मिर्ज़ापुर प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम मे शामिल उपनिरीक्षक भूपेश शर्मा, उपनिरीक्षक सतेन्द्र शर्मा, हैड कांo धर्मेंद्र सिंह व कांo सूरज शर्मा ने चेकिंग के दौरान मरोड़ी रोड से करीब 20 कदम की दूरी से एक नशा तस्कर इरफ़ान उर्फ़ फ़ानी पुत्र कासिम निवासी ग्राम पथरवा थाना बेहट जनपद सहारनपुर को अवैध नशीले मादक पदार्थ 102 ग्राम अवैध स्मैक जिसकी बाजारी अनुमानित क़ीमत करीब 4 लाख रूपये है! मय एक मोटरसाईकिल बजाज डिस्कवर के साथ गिरफ्तार करने मे बड़ी सफलता प्राप्त की है! पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएसएक्ट की संगीन धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है!

 

💤थाना मिर्ज़ापुर प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह ने कहा कि अवैध नशीले मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत मे बख्शा नहीं जायेगा!

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!