‘अंत्योदय’ के भाव के साथ स्वावलंबी भारत के निर्माण हेतु आजीवन समर्पित रहने वाले जनप्रिय राजनेता, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, हमारे प्रेरणास्रोत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पावन जयंती की पूर्व संध्या पर आज जनपद बाराबंकी में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी हुआ।
वे सच्चे अर्थों में राष्ट्र आराधक थे, उनके विचार सदैव हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे।
श्रद्धेय पंडित जी की पावन स्मृतियों को नमन!

