aajkahindustaannews

कोतवाली से लगभग 200 मीटर की दूरी पर दो घरों को चोरों ने निशाना बनाकर दिया करीब ढाई लाख रुपए की चोरी की बड़ी घटना को अंजाम।

कस्बे में पुलिस सोती रही,चोरी होती रही।

 

कोतवाली पुलिस की वर्दी का खौफ ज़ीरो,पुलिस को चुनौती देकर अज्ञात चोर बने हीरो।

 

 

अज्ञात चोरों पर नकेल कसने में कोतवाली पुलिस हुई नाकाम।

 

 

बेहट

 

कोतवाली क्षेत्र में इन दिनो अज्ञात चोरों का तांडव लगातार जारी है, जो लगातार चोरी की घटनाओं का अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बदमाशों पर को कोतवाली पुलिस की वर्दी का खौफ बिल्कुल नजर नही आता है। क्योंकि बदमाश पुलिस को खुली चुनौती देकर चोरी की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं। पिछले काफी लंबे समय से कोतवाली क्षेत्र में अनगिनत चोरी की घटनाओं को बदमाश बेखोफ होकर अंजाम दे रहे हैं।

बृहस्पतिवार को अज्ञात चोरों ने कोतवाली बेहट से लगभग 200 मीटर की दूरी पर रात को लगभग 2 बजे से 3 बजे के बीच पुलिस को खुली चुनौती देते हुए, रामपाल सिंह उर्फ पाला व महेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला खालसा कस्बा बेहट,के मकान को निशाना बनाते हुए, करीब ढाई लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। दोनों पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घरों को निशाना बनाकर करीब 70,000 रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपए की कीमत के सोने के आभूषण उठाकर ले गए है।

पीड़ित परिवारों ने प्रार्थना पत्र देकर चोरी की गई, नगदी की रकम,सोने के ज़ेवर को बरामद कराने और अज्ञात चोरों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

इस संबंध में जब पुलिस क्षेत्राधिकारी अभितेष सिंह के सरकारी मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!