हेल्पिंग हैंड्स इमरजेंसी ब्लड हेल्प लाइन ने लगाया 67वा रक्तदान शिविर,
बेहट: हेल्पिंग हैंड इमरजेंसी ब्लड हेल्पलाइन BHL सामाजिक संस्था द्वारा 67 वा रक्तदान शिविर अंबेडकर धर्मशाला बेहट में आयोजित किया गया। जहा क्षेत्र से लोगों ने इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था द्वारा इस शिविर में सभी रक्तदाताओ को सम्मान पत्र वे बाइक हेलमेट देकर सम्मानित किया गया इस शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर मंजीत सिंह नौटियाल राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम आर्मी ने शिरकत की और रक्तदाताओं का हौसला अफजाई कि और भविष्य में भी ऐसे ही रक्तदान करने की अपील की इस अवसर पर बल्ड प्रभारी BHL अफजल खान ने कहा रक्त की कमी से किसी जरूरतमंद मरीज की मौत ना हो इस उद्देश्य को संजोते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। वहीं सालिम आलिम ने कहा हम रक्तवीर ना दिन देखते ना रात देखते हें हमारी टीम के सदस्य 24 घंटे ब्लड डोनेट करने को तैयार रहते हैं हम उनका सम्मान करते हैं !नवाब मालिक ने कहा हैल्पिंग हैंड्स एक सामाजिक संस्था जो सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हें हमारा मेन उद्देश्य है की कोई भी गरीब खून की कमी से ना मरे और कोई भी भूखा ना रहें ! वहीं आज हमारे केम्प में 72 यूनिट रक्त एकत्रित किया यह रक्त जरूरतमंद मरीज को सही समय पर उपलब्ध कराना ही मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर सभी टीम मेंबर अंकित BDC, शारिक मालिक,तोफीक मालिक बाबर खान अजय नोटियाल अंकित गारमेंट्स , विकास कुमार अभिषेक कुमार कमल , डॉ सोहन कुमार शहजाद मालिक उस्मान खान यूपी पुलिस जितेंद्र कुमार पूर्व प्रधान कादरपुर शाहनवाज मालिक समीर आमिर चौहान आदि मौजूद रहे।

