मिर्ज़ापुर नव नियुक्त थाना प्रभारी बीनू चौधरी से मिले आज़ का हिन्दुस्तान न्यूज़ चैनल के संपादक,दी बधाई।
जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर पोल में नवनियुक्त थाना प्रभारी बीनू चौधरी ने कार्यभार संभाला लिया, जिसके बाद आज़ का हिन्दुस्तान न्यूज़ चैनल के प्रबंधक संपादक व सीईओ सद्दाम हुसैन ने बधाई दी। नव नियुक्त थाना प्रभारी बीनू चौधरी ने बातचीत करते हुए बताया कि, नशा गोकशी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी, जिसमें उन्होंने कार्यभार संभाते ही कुछ अपराधियो को जेल भी भेज दिया। सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि के समय गश्त बढ़ाने के अलावा आम जनमानस के सहयोग से गांवों में पहरा लगाने के लिए हिदायतें दी। उन्होंने बताया कि किसी भी गांव में चोरी की घटना न घटे, इस की चलते सभी चौकी प्रभारी व बीट अधिकारी समय-समय पर अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और इसके साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की अहम बैठक बुलाकर गांव में फहरा लगाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करेंगे। नवनियुक्त थाना प्रभारी ने सभी चौकी प्रभारीयो व दरोगा सहित पुलिस कांस्टेबल को स्पष्ट तौर पर कहा कि मिर्जापुर पोल क्षेत्र में किसी प्रकार की नशे की तस्करी नहीं होनी चाहिए, इसलिए हम सबका दायित्व बनता है कि नशों की सप्लाई करने वालों पर कड़ी नजर रखें। अगर किसी भी क्षेत्र में नशे आदि की बिक्री होती है तो उस क्षेत्र में तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने नशों के बचाव को लेकर समय-समय पर अपने क्षेत्रों में विशेष सभाएं करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को ऐसी असमाजिक बुराई से बचाया जा सके और जो युवा नशे में संलिप्त है, उसे मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इस दौरान उन्होंने सभी चौकी प्रभारियों व बीट अधिकारियों के लंबित मामलों को लेकर विशेष समीक्षा की और इन मामलों के निपटान करने के आदेश भी दिए।

