भीषण गर्मी के चलते मिर्ज़ापुर पोल में पिछले 4 दिन से खराब पड़ी पानी की मोटर को समाजसेवी हसन ने तत्काल प्रभाव कराया ठीक
ईद उल अजहा के दिन भी सही से नहीं मिल पाया मिर्ज़ापुर पोल वासियों को पानी।
बेहट, मिर्ज़ापुर पोल
जनपद सहारनपुर के मिर्जापुर पोल क्षेत्र में पीछे-4 दिन से पानी की मोटर फूंकने से मिर्जापुर पोल में पानी सही से ना मिलने की वजह से हाहाकार मचा हुआ था। जिसके चलते मिर्जापुर पोल समाजसेवी हसन व ग्राम सचिव ने तत्काल प्रभाव से पानी की मोटर को ठीक करा कर। सुचारु रूप से चालू करा दिया। आप को बताते चलें कि ईद उल अजहा के दिन भी मिर्ज़ापुर पोल वासियों को सही पानी नहीं मिल पाया था। जिससे समाज सेवी हसन ने पानी की मोटर को सही करा कर चालू करा दिया है, जिससे आज शाम तक पहले की तरह पानी चालू रहेगा।

