मैनपुरी में डिंपल यादव को जिताने के लिए जी जान से जुटी रूही अंजुम।
गरीबों की मसीहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रूही अंजुम मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव को जीतने के लिए जी जान से जुटी हुई है, जिसके चलते लोगों से जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार कर रही है। आपको बताते चले की मैनपुरी लोकसभा सीट पर इस बार चुनाव बेहद ही दिलचस्प नजर आ रहा है। इस सीट पर यादव परिवार की ओर से समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव पर दांव लगाया है। तो वहीं भाजपा ने मंत्री व स्थानीय विधायक जयवीर सिंह को मैदान में उतार दिया है। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व विधायक शिव प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाकर चुनावी मुकाबला और रोचक कर दिया है। चुनावी महासमर अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। खेतों में चल रही गेहूं की कटाई का काम भी धीरे-धीरे पूरा होने को है। चुनावी प्रचार की गर्मी में चर्चाओं की खिचड़ी भी जोरों से पक रही है। मुद्दों को छोड़कर जातियों की बिसात बिछाने वाली मैनपुरी की धरती पर इस बार भी राजनीतिक दलों की चाल यही है। एक तरफ विरासत की लड़ाई है तो दूसरी तरफ बदलाव करने की दावे और इरादे। सपा का गढ़ कही जाने वाली इस सीट पर बहस और चर्चाओं में हर तरफ से तर्क-वितर्क के तीर चल रहे हैं, जिनसे उभर रही है एक रोमांचक मुकाबले की तस्वीर। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव लगातार सुबह से रात तक गांव-गांव, मुहल्ले-मुहल्ले जनसंपर्क में जुटी हुई हैं।

