खेत की मिट्टी समतल करने की आड़ में अपने कारोबार में जुटे माफ़िया
सहारनपुर, बेहट
मिर्जापुर (सहारनपुर) मिट्टी के खनन माफिया आचार संहिता का पूरा फायदा उठा रहे है। भोले भाले किसानों के खेत समतल कराने की आड़ में कुछ मिट्टी खनन माफियाओं का कारोबार धडल्ले से चल रहा है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह कर परमिशन की आड़ में माफिया अपने कारोबार में जुटे है। ऐसा ही पी एक मामला थाना मिर्जापुर इलाके में सामने आया है। थाना मिर्ज़ापुर इलाके के गांव क्षेत्र में खेत समतल कराने के नाम पर कुछ माफिया वहां से जेसीबी चलाकर ट्रैक्टर ट्रालियों में मिट्टी भरकर स्पोर्ट कालेज में भराव कर रहे है। ट्रैक्टर ट्रालियों में क्षमता से अधिक मिट्टी भरने से जहां हादसे का खतरा बढ़ गया है वही मिट्टी, धूल उड़ने से राहगीर भी परेशान है। माफिया ज्यादातर रात में मिट्टी के अवैध खनन करने में जुटे हुए है। अब देखना ये होगा कि स्थानीय पुलिस व प्रशासन को गुमराह कर मिट्टी के अवैध खनन का कारोबार चलाने वालो के खिलाफ क्या कार्यवाही होती है। उधर, जब इस बारे में एसडीएम बेहट दीपक कुमार से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर कार्यवाही कराई जायेगी।

