जिला पंचायत सदस्य रामू चौधरी के नेतृत्व में सपा बसपा कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के लिए सैकडो कार्यकर्त्ता का काफिला हुआ रवाना।
सहारनपुर: सहारनपुर के जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वार्ड नंबर 9 जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता रामकिशन उर्फ रामू चौधरी के साथ बड़ी संख्या में लोग रवाना हुए कार्यक्रम के दौरान रामू चौधरी के नेतृत्व में बेहट के बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बबलू कुमार एडवोकेट सहित सपा व कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे इस मौके पर बोलते हुए रामू चौधरी ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम करती है-उन्होंने कहा कि एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी- इस दौरान जोनी चौधरी- नितिन चौधरी- राहुल चौधरी- बिटटू चौधरी- सुरेंद्र चौधरी- गोविंदा चौधरी- अंकुर चौधरी- अंकित चौधरी-योगेश शर्मा- हुसैन चौधरी-महक सिंह गुर्जर- प्रीतम सिंह – समरयाब चौधरी, नईम चौधरी आदि कार्यक्रम में शामिल रहे।

