aajkahindustaannews

सहारनपुर में भाकियू तोमर छोड, टिकैत का सेकडो ने थामा दामन।

 

 

सहारनपुर। आज फतेहपुर भादो ( छुटमलपुर ) मे आज भारतीय किसान यूनियन तोमर मे वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रहे शाहरूख मिर्जा ने आज अपने साथियों सहित जिसमे ब्लॉक उपाध्यक्ष मौ० शहजाद , तहसील सचिव उस्मान गौर, ग्राम अध्यक्ष मौ० तस्लीम ब्लॉक सचिव मौ०नावेद मौ० राजीक मौ० दानिश , मौ० आशीफ , मौ० काशीफ गुलेरहमान आदि ने सगंठन तोमर को छोडते हुये भारतीय किसान यूनियन टिकैत मे अपनी आस्था व्यक्त करते हुये आज सगंठन की सदयस्ता ग्रहण की जिलाध्यक्ष चौ० राजपाल सिहं जी ने टोपी उढ़ाकर नये सदस्यों का स्वागत किया।

 

जिलाध्यक्ष चौ० राजपाल सिहं ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अपना वादा ना निभा कर किसानों पर जुल्म कर रही है हर तरफ महंगाई बेरोजगारी की मार है किसान दिन रात मेहनत करके फसल उगा रहा लेकिन सरकार फसलों का वाजिब दाम देने को तैयार नहीं है इतनी महंगाई में सरकार पेट्रोल डीजल हर चीज के दाम बढ़ा रही है बस किसानो के गन्ने का दाम नही बढ़ा रही है राजपाल सिंह ने सवाल किया कि क्या बाजार में अन्य सभी चीजे किसानों को सस्ती मिलती हैं जो किसान को सरकार उन की फसलों का वाजिब मूल्य नही देती सरकार को जल्द से जल्द एम एस पी कानून लागू करना होगा वरना किसान आंदोलन को तयार है।

 

चौधरी जिले सिंह जिला महासचिव ने जय जवान जय किसान का नारा लगाते हुए कहा कि यह देश किसानों का है और किसानों से ही चलेगा इसको हम उद्योगपतियों के हाथों में कतई नहीं जाने देंगे चाहे इसके लिए हमें कितना ही बड़ा आंदोलन क्यों न करना पड़े।

 

मंडल सचिवा आरिफ मलिक ने कहा कि किसानों को अन्नदाता इसलिए कहा जाता है क्योंकि सब काम करते हैं अपने और अपने परिवार का पेट भरने के लिए लेकिन किसान अपनी मेहनत से दिन हो या रात सर्दी हो या गर्मी खेत में काम करता है ताकि पूरे देश का पेट भर सके, लेकिन इसके बावजूद भी किसान आत्महत्या करने फांसी पर लटकने को मजबूर है क्योंकि सरकार उसके फसलों का वाजिब दाम नहीं देती है इसलिए किसानों के लिए एमएसपी कानून जरूरी है।

कार्यक्रम मे मुख्य रुप से चौधरी राजपाल सिंह जिला अध्यक्ष, चौधरी जिले सिंह जिला महासचिव, मंडल सचिव आरिफ मलिक, डा० राजबीर सिहं मण्डल महासचिव सहारनपुर जिला महासचिव चौ० जिले सिहं जिला महासचिव अजय काम्बोज जिला सगंठन मन्त्री राजकुमार राणा ब्लाँक अध्यक्ष मु ० बाद बबली काम्बोज, मौ० बुरहान गुलजार मलिक राकेश काका भूरा मुकेश विवेक काम्बोज सुमित सौपाल काम्बोज सोविन्द्र काम्बोज बिरमसिह राठौर मौ० यूसूफ आदि कार्यकृता मौजूद रहे ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!