aajkahindustaannews

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लोगों को किया गया जागरुक।

मंगलवार को सहारनपुर जिले के विभिन्न जगहों पर जिम्मेदारों द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई। इस दौरान सरकारी योजनाओं को लेकर लोगों को जागरुक किया गया। तहसील बेहत विधनसभा के गांव टांडा फतेहपुर ग्राम प्रधान पारस राणा के निवास स्थान पर विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन का स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान पारस राणा ने अतिथियों का स्वागत किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा में किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा योजना, गरीब कल्याण योजना, नारी सशक्तिकरण, बृद्धा, बिधवा, पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, आयुष्मान कार्ड योजना आदि योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इस मौके पर बेहट विधानसभा भाजपा के पूर्व विधायक नरेश सैनी, ब्लॉक प्रमुख चौधरी विश्वास, सचिव अमर सिंह तोमर, पंचायत सहायक रोहित कुमार, सर्वेंद्र कुमार,रमेश कश्यप,सुभम गिल, जोनी कुमार,सेवाराम, मदन, ठाठ सिंह, नीरज, अश्वनी राणा, विजयपाल, नरेश बंसल,सतेंद्र सहित गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!