aajkahindustaannews

आज का हिन्दुस्तान न्यूज चैनल के कानूनी सलाहकार बने सुप्रीम कोर्ट के वकील सुरेंद्र कलीरमन, सद्दाम हुसैन ने जारी किया नियुक्ति पत्र।

सहारनपुर,बेहट

 

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड सहित कहीं राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा आज का हिन्दुस्तान न्यूज चैनल राजनीतिक, सामाजिक, अन्य छोटी बड़ी खबरों को ग्रामीण क्षेत्र सहित बड़े शहरों में प्रकाशित करने उत्कर्ष कार्य कर रहा है, इसी कर्म के चलते हुए आज का हिन्दुस्तान न्यूज चैनल के प्रबंधक संपादक सीईओ सद्दाम हुसैन व चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर चौधरी योगेश कुमार के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट के वकील सुरेंद्र कलीरमन को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा है कि,भारत में पत्रकारिता हमेशा पुरुषार्थ की रही है, पूंजी की नहीं।पत्रकारिता का मकसद समाज में होने वाली हानी को रोकना और मानवता को लाभ पहुंचाना है। पत्रकारिता को कभी भी व्यवसाय की दृष्टि से नहीं देखना चाहिए। आज का हिन्दुस्तान न्यूज़ चैनल के सीईओ व मैनेजिग डायरेक्टर ने पत्रकारिता महत्व को समझाते हुए बताया कि पत्रकार का दायित्व समाज को आइना दिखाना है उन्होंने कहा कि पत्रकारों को आंखें खोल कर काम करना चाहिए। लाभ हानि के बिना गलत को गलत और सही को सही कहने की हिम्मत रखनी चाहिए। पत्रकारिता में जाति विहीन समाज की कल्पना करनी होगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!