aajkahindustaannews

समाजवादी पार्टी के सहारनपुर मुजफ्फरनगर प्रभारी बनी रूही अंजुम।

सर्वाधिक सीटे जीतेगी सपा :- रूही अंजुम

समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। जिसके चलते पार्टी की हाई कमान और समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव के दिशा निर्देश अनुसार महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के नेतृत्व में रूही अंजुम को सहारनपुर मुजफ्फरनगर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।दरअसल समाजवादी पार्टी का मुख्य फोकस बूथ लेवल तक पार्टी की रणनीति को तैयार करना और संगठन को मजबूत बनाना है। इसी के मद्देनजर सपा लगातार प्रभारियों के नामों का ऐलान कर रही है। यूपी में आगामी निकाय चुनाव के बाद 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है। ऐसे में सपा ने सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए कवायद शुरू कर दी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!