aajkahindustaannews

पूर्व एमएलसी महमूद अली को चित्रकूट जेल से अदालत में किया पेश।

सहारनपुर। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद और हाजी इकबाल के बेटों को कोर्ट में पेश किया। पूर्व एमएलसी को चित्रकूट जेल से पुलिस सहारनपुर कोर्ट में लेकर पहुंची। अदालत में उनके दो मामलों की सुनवाई हुई। विशेष लोक अभियोजक एमएपी एमएलए कोर्ट गुलाब सिंह के मुताबिक, वर्ष 2022 में मिर्जापुर थाने में पूर्व एमएलसी महमूद और हाजी इकबाल के बेटों अफजाल, अलीशान, जावेद व वाजिद के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सुनवाई विशेष न्यायधीश एमपी एमएलए मयंक प्रकाश की अदालत में चल रही थी। शुक्रवार को इस मामले में अभियुक्तों की पेशी हुई। चित्रकूट पुलिस पूर्व एमएलसी महमूद को लेकर सहारनपुर पहुंची।

फाइल को सेशन कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया।

अदालत ने फाइल को सेशन कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई सेंशन कोर्ट में होगी। उधर, एक अन्य मुकदमें में भी अभियुक्तों की पेशी हुई। फाइल में आरोप तय किए जाने थे। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने आरोप तय करने पर बहस करने की बात कही। जिस कारण आरोप तय नहीं हो पाया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!