मुजफ्फराबाद : राष्ट्रीय राईन युवा जागृति मंच हेल्पिंग हैंड इमरजेंसी ब्लड हेल्पलाइन बीएचएल सामाजिक संस्था द्वारा 35वा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जहा क्षेत्र से लोगों ने इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था द्वारा इस शिविर रक्त अभी रुको सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया इस शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती विद्यावती कॉलेज ऑफ लॉ के डायरेक्टर एडवोकेट मुकेश सैनी ने शिरकत की और रक्तदाताओं का हौसला अफजाई किया। अब्दुल कद्दुस राईन ने कहा रक्त की कमी से किसी जरूरतमंद मरीज की मौत ना हो इस उद्देश्य को संजोते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। वहीं विपिन शर्मा ने कहा रक्तदान करने से दिल को तसल्ली मिलती हें अफजल खान ने कहा हम रक्तवीर ना दिन देखते ना रात देखते हें हमारी टीम के सदस्य 24 घंटे ब्लड डोनेट करने को तैयार रहते हैं हम उनका सम्मान करते हैं ! अब्दुल बारी राईन ने कहा हमारी संस्था राईन युवा जागृति मंच एक सामाजिक संस्था जो सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हें हमारा मेन उद्देश्य है की कोई भी गरीब खून की कमी से ना मरे और कोई भी भूखा ना रहें ! वहीं आज हमारे केम्प 49 यूनिट रक्त एकत्रित किया यह रक्त जरूरतमंद मरीज को सही समय पर उपलब्ध कराना ही मुख्य उद्देश्य है। इस कायर्क्रम में फुरकान अली पत्रकार,मौलवी शमीम अहमद राईन नीशू राना राजपूत हिन्दू मुस्लिम एकता मंच,राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर नईम राईन, अयाज राजपूत, राजपूत हिंदू मुस्लिम एकता मंच प्रदेश अध्यक्ष,पर्वतारोही रिहान अकील राईन एडवोकेट अंजुम खान, एडवोकेट शाजिया जीनत नाज डॉ मुकर्रम अली अंकित चौहान एडवोकेट आकाश एडवोकेट मोहसिन अली मांगेराम शर्मा डा केफ खान ब्लड डोनेट टीम सहित आदि मौजूद रहे

