aajkahindustaannews

सहारनपुर जनपद में आस्था के नाम पर अनपढ़ बाबाओं मकड़ा जाल।

24 घंटे का खुला चैलेंज देकर कभी विजिटिंग कार्ड घंटाघर नेहरू मार्केट में इश्तिहारों के माध्यम से तो कभी बसों में ट्रेनों में स्टीकर लगवाकरअथवा दीवारों पर अपना ढोंगी बाबा तांत्रिक वाला बैनर लगाकर लोगो की सभी समस्याओं का समाधान करने का दावा करते हैं कार्ड में दिए हुआ नम्बर पर जब कोई कॉल करता है तो उसे शहर से बाहर बोलकर पैसे अपने एकाउंट वे paytm में मंगाते है और भोली भाली जनता का बेवकूफ बनाते है उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ करते है तथा बाद में उन्हें डरा कर उनसे मुंह मांगा धन वसूलते हैं, यही हाल शहर के अन्य इलाकों में खुमरान पुल, देहरादून चौक वे घंटाघर पर इनके लड़के कार्ड बांटते हुए रोज मिल जाते है। इसके आलावा हमारे सहारनपुर सिटी में भी अनपढ़ ढोंगी बाबाओं की आमद पिछले कई वर्षों से बढ़ती जा रही है। यह अनपढ़ ढोंगी बाबा क्षेत्र की चौकी थानों की नाक के नीचे अपना आस्था का धंधा परवान चढ़ाए हुए हैं, ऐसा नहीं है कि चौकी थाना के जिम्मेदार कहे जाने वाले लोगों को इसका जानकारी.नहीं है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!