सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो/फोटो अपलोड करने और फैलाने वालों पर के विरुद्ध की जाऐगी सख्त कार्रवाई
एम अफज़ल गौर
बुग्गावाला/हरिद्वार
आगामी त्यौहारों ईद-उल-अजहा और महाशिवरात्रि पर निकलने वाली कावड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार जिले का पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है। जनपद के सभी क्षेत्रों में गणमान्य लोगों के साथ पुलिस और प्रशासन के पदाधिकारी मीटिंग कर त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं इसी कड़ी में बुग्गावाला थाना परिसर में थाना प्रभारी मनोज शर्मा, भगवानपुर तहसीलदार दयाराम द्वारा मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले पर्व ईद-उल-अजहा और कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए क्षेत्र के सीएलजी मेंबरों, ग्राम प्रधानों, एसपीओ व थाना क्षेत्र के सभी गणमान्य संभ्रांत लोगों को थाना प्रभारी द्वारा बुलाया गया इस दौरान थाना प्रभारी और तहसीलदार ने सभी से सुझाव मांगे और क्षेत्र में दोनों त्योहार अमन और शांति से मनाने की अपील की।
थाना अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी पर्व ईद उल अजहा को सभी समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शांति सौहार्द पूर्ण मनाया जाए, जिससे भाईचारे का संदेश लोगों तक पहुंचे। कुर्बानी के बाद बचे हुए अवशेषों को गड्ढा खोदकर उसमें दबा दें, कोई भी व्यक्ति कुर्बानी से संबंधित भड़काऊ वीडियो और फोटो न खींचे और ने ही सोशल मीडिया पर अपलोड करें उन्होंने कहा ऐसा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष द्वारा इस दौरान मौजूद लोगों को नशे के प्रति भी जागरूक किया उन्होंने कहा कोई भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन न चलाएं उत्तराखंड सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए उत्तराखंड पुलिस ऐप के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए गोरा शक्ति ऐप वह घर बैठे ही ई-एफ.आई.आर दर्ज करने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को थाना प्रभारी ने कहा असामाजिक तत्व हुड़दंगियों और उपद्रवियों पर पुलिस की नजर रहेगी और यहां पर उपस्थित सभी लोगों से भी सहयोग की अपील है।
बैठक में इस दौरान भगवानपुर तहसीलदार दयाराम, अमानतगढ़ चौकी इंचार्ज समीप पांडेय, भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, प्रधान फरीद अहमद, पूर्व प्रधान नासिर अली, पूर्व प्रधान रिजवान अहमद, पूर्व प्रधान तसव्वर अली, सचिन सैनी सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

