aajkahindustaannews

ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र का फीता काटकर ब्लॉक प्रमुख ने किया उद्वघाटन।

स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिये क्षेत्र के कस्बा मिर्जापुर पौल में लाखो की लागत से तैयार हुए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र का उद्वघाटन हुआ। इसका उद्वघाटन ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी ने फीता काटकर एवं कचरा ढोने के लिये खरीदे गये वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को लेकर यह सरकार का बहुत की अच्छा प्रयास है। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र बनने से लोगो को एक ओर जहां घरो के आस पास पाये जाने वाली गन्दगी से निजात मिलेगी। वहीं संक्रामक बीमारियो से भी छुटकारा मिल सकेगा। कार्यक्रम को विकास खण्ड साढौली कदीम के खण्ड विकास अधिकारी अब्दुल वहाब व एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार पुण्डीर ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान हाजी मौ0 आरिफ, पूर्व प्रधान मास्टर मौ0 उसमान, ग्राम प्रधान चौधरी तालिब व चौधरी वकील, शाहनवाज खान, चौधरी लुकमान, मौ0 अफजाल, मुंशी सलीम, मौ0 वाजिद व अरशद अली के अलावा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विकास कुमार, विजय पाल चौधरी व सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!