aajkahindustaannews

भावी चेयरमैन प्रत्याशी मौहम्मद इकराम ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन।

बेहट (सहारनपुर)

बेहट कस्बे में डिग्री कालेज के पीछे आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का चेयरमैन पद के मजबूत दावेदार व वरिष्ठ बसपा नेता मौहम्मद इकराम गाड़ा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेलो से हमारे स्वस्थ्य जीवन के लिए आवश्यक है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी भाग लेते रहना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्ले ग्राउंड ना होने के कारण कस्बे का युवा खेलो में पिछड़ रहा है। यदि कस्बे की जनता ने उन्हें इस बार मौका दिया तो चेयरमैन बनने के बाद सबसे पहले युवाओं के लिए खेल के मैदान की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर फैजान गाड़ा, पूर्व सभासद शहजाद, जहांगीर खान, गुलजार अहमद, सन्नी, इस्तेखार, कादिर पीरजी, खिसाल, काशिफ आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!