रिपोर्ट कुर्बान मलिक उत्तर प्रदेश सहारनपुर-
बृहस्पतिवार 1 दिसंबर को दिशा सामाजिक संगठन सुल्तानपुर के द्वारा महिला के विरुद्ध हिंसा को रोकने के लिए 16 दिवसीय अभियान चलाया गया जिसमें चिलकाना थाने से महिला कॉन्स्टेबल व दिशा सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित सरकारी योजनाएं और महिला के लिए बनाए गए कानून की विस्तृत जानकारी दी गई जिसमे 80 प्रतिभागी शामिल हुए प्रतिभागियों में पैरा- लीगल वॉलेंटिपर, कार्यकर्तागण, किशोरिया, एवं केसों से जुड़ी महिलाये थी। इए अवसर पर दिशा के संस्थापक के0 एन0 तिवारी ने महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा की महिलाओं पर होने वाली हर प्रकार की हिंसा को बंद करने हेतु महिलाओं को सशक्त होने का आह्वान किया।
दिशा की वरिष्ठ कॉर्डिनेट जान्हवी तिवारी ने कहा कहा की संस्था शरुआत से महिलाओं के मुद्दे पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। जिसके परिणामस्वरूप महिलाये अपने मुद्दों को लेकर संघर्ष कर आगे बढ़ रही है।
संगठन के कार्यक्रम समन्वयक पी0 राम ने 16 दिवसीय एक्टिविजम अंगेस्ट जेंडर बेस्ड वाइलेंस कैम्पेन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 16 दिवसीय अभियान हर वर्ष चलाया जाता है। उन्होंने कहा की इस वर्ष भी यह अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलाया जाएगा।
सरिता तोमर, कस्टेबल थाना चिलकाना ने महिलाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा की हर पुलिस थाने महिलाओं की सुविधा के लिए महिला डेस्क बनी हुई है। उन्होंने महिलाओं को पुलिस द्वारा हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया।
सोनी यादव कान्स्टेबल ने भी प्रतिभागियों को पुलिस द्वारा हर संभव मदद करने की बात खी। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं को हेल्प लाइन नम्बर भी दिए ताकि महिलाओं को समय पर सहायता मिल सके। शीतल पुलिस कान्स्टेबल ने भी लड़कियों को कुछ कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
सरिता वन- स्टॉप सेंटर सहारनपुर ने महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी डी उन्होंने कहा की वं स्टॉप सेंटर सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिला एक जगह ही उसे कानूनी, मैडिकल, पुलिस सुरक्षा, कुछ समय रहने की सुविधा मिल जाती है। इसके अलावा यदि महिला को और रखने जरूरत है तो उसको स्वआधार गृह या नारी निकेतन की भी सुविधा ली जाती है। इसके अलावा वन स्टॉप सेंटर से कणिका गुप्ता ने भी महिलाओं को सुमंगल योजना, विधवा पेंशन व बाल सेवा योजना के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रोग्राम कॉर्डिनेटर तसनीम ने कहा कि महिलाओ पर होने वाली हिंसा को खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होने की जरूरत है।
संस्था की कॉर्डिनेटर शाहीन प्रवीण ने कहा कि लड़का व लड़की को एक समान आगे बढ़ने के समाज में अवसर मिलने चाहिए। इस अवसर पर रिया, विशाखा, सानिया, समीक्षा, सानिया, सालमा, रजवती एवं रेखा आदि ने भी अपने विचए रखे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में अरुण कुमार, रोशन, रियासत, नीलम, रज़िया, मुकेश, दीपक, सोनिया, रवि, रेखा शर्मा, रजनीश, गीता, मैनवती मौके पर मौजूद रहे

