aajkahindustaannews

दिसंबर माह दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव को लेकर कार्यकर्ता पूरी ताकत से कार्य कर रहे हैं ।

वार्ड नंबर 154 के आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजीव चौधरी के प्रचार प्रसार को लेकर उत्तराखंड से गए कार्यकर्ता दिन-रात घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी की रीति और नीतियों के बारे में जनता को बता रहे हैं और उनको विश्वास दिला रहे हैं कि आने वाले समय में अगर एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत होती है तो उनकी समस्याओं का समाधान जल्द हो जाएगा एमसीडी चुनाव में उत्तराखंड के मसूरी विधानसभा से गई आप नेत्री सुदेश सैनी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार किया और पार्टी के प्रत्याशी राजीव चौधरी के लिए वोट मांगे जनता का कहना है कि इस बार दिल्ली के एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत होगी वार्ड नंबर 154 के प्रत्याशी राजीव चौधरी के पक्ष में माहौल बनता नजर आ रहा है आप नेत्री सुदेश सैनी ने कहा कि जिस प्रकार से जनता का समर्थन हमें मिल रहा है उससे तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो जाएगी और आम आदमी पार्टी का जनाधार बहुत ही ज्यादा बढ़ जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिस प्रकार से जनहित में कार्य कर रहे हैं मोहल्ला क्लिनिक हो गया बिजली मुफ्त , पानी मुक्त, शिक्षा मुक्त हो इससे जनता बहुत प्रभावित है क्योंकि जनता के टैक्स का पैसा ही जो जनता को वापस दिया जा रहा है जिससे जनता को मूलभूत सुविधाएं मिल रही है आप प्रत्याशी राजीव चौधरी का कहना है कि इस बार जनता का जो अपार समर्थन हमें मिल रहा है हम उस विश्वास को खोने नहीं देंगे जो भी जनता का कार्य एमसीडी के द्वारा होना है उस कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी और कोई भी समस्या हो उसका समाधान वार्ड में जाकर तुरंत किया जाएगा डोईवाला विधानसभा के अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह जी ने कहा कि। दिल्ली के अंदर जितने विकास कार्य हुए हैं वह आज तक कहीं नहीं हुए सड़कों का जाल है शिक्षा बहुत अच्छी है स्कूल बहुत बढ़िया है अस्पताल बहुत अच्छे बने हैं यहां पर दिल्ली में आकर हमें इतनी खुशी हुई उत्तराखंड में भी अगर आम आदमी पार्टी आ जाए तो जैसा दिल्ली में है शिक्षा स्वास्थ्य और बेरोजगारी सब दूर हो जाएगी बरहाल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून मसूरी और देहरादून से जितने भी कार्यकर्ता गए हैं वह घर घर जाकर आप प्रत्याशी राजेश चौधरी के समर्थन में वोट मांग रहे हैं और उनको जनता का समर्थन भी मिल रहा है जिस प्रकार से जनता का समर्थन मिल रहा है और जनता खुद उनसे आकर जुड़ रही है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राजीव चौधरी भारी मतों से विजई होकर दिल्ली एमसीडी में पहुंचेंगे। डोर टू डोर प्रचार करने वालों में अल्पसंख्यक संगठन के प्रदेश सचिव इकबाल तगाला डोईवाला विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी राजू मौर्य केतन अशोक सेमवाल भारत लोधी,रिंकू राठौर रिषकेश से मंजू शर्मा,मुकेश पांडये,गणेश कुड़ियाल,आदि दर्जनों लोग मौजूद हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!