aajkahindustaannews

सहारनपुर वासियों को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ दे गए कई सौगातें।

सहारनपुर समाचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सहारनपुर में जोरदार स्वागत हुआ। प्रशासनिक रूप से सुरक्षा व्यवस्था बड़ी चाक चौबंद रखी गयी थी। जिले के आला अधिकारी मुखिया के आगमन को लेकर काफी चौकन्ने दिखे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महानगर में आगमन के मद्देनजर प्रशासन की ओर से अंबाला रोड को तोरणद्वार से सजाया गया। सीएम योगी सबसे पहले हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर से उतरे और फिर महानगर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरी आवास योजना के अंतर्गत 9 लाभार्थियों को मकान की चाबी दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 पात्रों को प्रमाण पत्र दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 145 करोड़ रुपये की 243 विकास परियोजना का लोकार्पण व शिलान्यास किया। अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि सहारनपुर शामली मार्ग लगभग पूरा हो चुका है। सहारनपुर से देहरादून मार्ग 1200 करोड़ रुपये से निर्मित मार्ग देश के बेहतरीन मार्गों के रूप में अपना योगदान दे रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!