aajkahindustaannews

मदरसा तहफिज़ुल क़ुरआन ने छात्रों व जरूरतमंदों को कंबल वितरित किये।

सहारनपुर:
मदरसा तहफिज़ुल क़ुरआन पुराना कलसिया रोड में गुरुवार को रूही अंजुम वरिष्ठ समाजसेवीका की अध्यक्षता में 50 कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नीना धींगड़ा वरिष्ठ समाजसेविका, मौ०तनवीर वरिष्ठ समाजसेवी ने मदरसा तहफिज़ुल क़ुरआन में बेसहारा,गरीबों को कंबल वितरित किये। कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए। रूही अंजुम वरिष्ठ समाजसेविका ने बताया कि हमारी संस्था मदद फाउंडेशन की ओर से गरीब, विधवा, विकलांगों के लिए ठंड से राहत के लिए कम्बल वितरण किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाति और धर्म से ऊपर उठकर तमाम ज़रूरमन्दों तक कम्बल पहुंचाने का प्रयास करेंगे। नीना धींगड़ा वरिष्ठ समाजसेविका ने शहर के तमाम सामाजिक संगठनों के लोगों से ज़रूरमन्दों तक कम्बल पहुंचाने की अपील की है। इस अवसर पर मदरसा प्रधानाचार्या सल्तनत प्रवीन ने कार्यक्रम उपस्थित सभी लोगो का आभार जताया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!