aajkahindustaannews

शैला कंप्यूटर इंस्टीट्यूट पर गरीब जरूरतमंदों को किए गए कंबल वितरित।

मंगलवार को सहारनपुर समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान रखने वाली रूही अंजुम ने बेहट रोड स्थित कुमार पेट्रोल पंप के सामने शैला कंप्यूटर इंस्टीट्यूट पर गरीब बेसहारा हो तथा जरूरतमंदों को गर्म कंबल वितरित किए गए। रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबका हो ऐसी परिस्थितियों में असहायो की सुधि लेने रूही अंजुम समाजसेवी जैसे फरिश्ते बन कर कंबल बांटने का काम कर रही हैं। समाजसेवी रूही अंजुम ने कहा कि गरीब मजलूमों की मदद करना सबसे बड़े पुण्य का काम है और हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि सर्दी के मौसम में गरीब लोगों को यथासम्भव मदद करें। इस दौरान शैला कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर सैयद शैला ने कहा की गरीबो व असहायो की मदद करना मेरी नीति में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायो को ठंड में मरने से बचाओगी। जनपद सहारनपुर की नामचीन समाजसेवी रूही अंजुम अलग-अलग स्थानों पर घूम घूम कर जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े व कंबल वितरण करने का काम लगातार करती नजर आ रही है उन्होंने कहा है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है एक और जहां थे टूटती ठंड में रजाई व कंबल के सहारे घरों में लोग सो जाते हैं लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंडी रात गुजारते हैं। समाजसेवी रूही अंजुम ने बताया की गरीब बेसहारों की मदद करने का यह हमारा कार्यक्रम हमारी टीम के द्वारा लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!