aajkahindustaannews

संभल में SDO के चालक की गोली मारकर हत्या, कोर्ट की तारीख से लौट रहा था घर, 2017 में हुई अतुल त्यागी की हत्या में था नामजद।

संभल में बिजली विभाग के एसडीओ के चालक
की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चालक ढाई
साल पहले हुई हत्या के एक मामले में नामजद था।
वह मामले में कोर्ट की तारीख पर हाजिर होकर
घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने
गोली मार दी। सीने में गोली लगने से चालक की
मौके पर ही मौत हो गई। मामला रंजिशन बताया जा
रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम को भेजकर
जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
नखासा थाना क्षेत्र के गांव अख्त्यारपुर तगा निवासी
विनय कुमार (40) पुत्र प्रकाश सिंह संभल मुख्य
बिजली घर के एसडीओ ग्रामीण द्वितीय की गाड़ी का
चालक था। ड्राइवर विनय कुमार पर वर्ष 2017 में
हत्या के मामले में मुकदमा चल रहा है। तारीख पर
कोर्ट में हाजिर होकर वह बाइक से अपने घर लौट रहा
था। बुधवार की देर शाम लगभग 8 बजे कल्याणपुर
गांव के निकट नलकूप के पास हमलावरों ने सीने में
गोली मार दी।
शोर सुनकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़
जुट गई। वहीं परिजन और थाना पुलिस भी मौके पर
पहुंच गई। पुलिस ने खून से लथपथ विनय कुमार को
सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक
ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने को
पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
& शेयर
बिजली विभाग के एसडीओ के चालक की हत्या के बाद
रोते-बिलखते परिजन ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!