aajkahindustaannews

योगी संग 47 मंत्री लेंगे शपथ, डिप्टी सीएम पर सस्पेंस बरकरार

योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन जाएंगे, जो पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभालेंगे। गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। योगी आदित्यनाथ आज शाम चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम भव्य समारोह में शपथ लेंगे।
मंत्रिमंडल से पूर्वांचल की जातीय सियासत को साधने की होगी कवायद
तमाम मिथक और रिकार्ड तोड़कर दोबारा सत्ता में आई प्रदेश की योगी सरकार के शुक्रवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर पूर्वांचल की खास निगाह टिकी है। कई सीटों के नुकसान के बाद अब यहां सरकार मंत्रिमंडल के जरिए पूर्वांचल की जातीय सियासत को भी साधने की पूरी कोशिश करेगी। फिलहाल पूर्वांचल के 10 जिलों से दस से ज्यादा विधायकों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शपथ लेने की उम्मीद है। इसमें वाराणसी के चार विधायकों में दो को कैबिनेट, एक को स्वतंत्र प्रभार और एक को राज्यमंत्री का तोहफा मिल सकता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!