aajkahindustaannews

सहारनपुर एस,एस,पी श्री आकाश तोमर ने किया बिहारीगढ़ थाने का औचक निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा निर्देश

बिहरीगढ समाचार….
आज दोपहर थाना बिहारीगढ़ में अचानक एस एस पी श्री आकाश तोमर के अचानक निरीक्षण हेतु पहुंचने पर उपस्थित स्टाफ सतर्क हो गया, एस एस पी महोदय अपनी प्राइवेट कार से बिहारीगढ़ थाने पहूंचे और पूरे थाने का निरक्षण करने के बाद जरूरी कागजात चेक किए स्टाफ के साथ बातचीत की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए, आकाश तोमर वर्ष 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी है। इससे पहले वह पुलिस अधिक्षक मुख्यालय के पद पर तैनात थे मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले आकाश तोमर की गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में की जाती है, इससे पहले वह इटावा के एसएसपी भी रह चुके हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खासे एक्टिव रहते हैं, इससे पहले डॉ. एस चनप्पा सहारनपुर में शांति व्यवस्था को बनाए रखने में कामयाब रहे हैं, उनके कार्यकाल में किसान आंदोलन, भारत बंद का एलान हुआ, लेकिन जिले में कहीं पर भी किसी तरह की अशांति नहीं हुई। यही नहीं अवैध खनन पर रोक लगाने में भी वह कामयाब रहे हैं, इसी व्यवस्था को आगे बढ़ाते हुए श्री आकाश तोमर भरपूर प्रयास कर रहे हैं और अचानक थानों का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था चाक-चौबंद करने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!