विकासनगर रोड स्थित गांव असगरपुर जाटोवाला में निर्माणाधीन गोगा जाहरवीर म्हाड़ी के पुजारी छप्परनुमा कुटिया डालकर पूजा अर्चना करते हैं।
बीती रात करीब 1:30 बजे पुजारी की कुटिया में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई आग लगने से पुजारियों की हजारों रुपए की नकदी, दानपात्र,कपड़े, बर्तन,मोबाइल फोन आदि जलकर खाक हो गए आग इतनी भयंकर थी कि पुजारियों ने बमुश्किल भागकर जान बचाई।

