मिर्जापुर-सहारनपुर
थाना मिर्जापुर कस्बे में शन्त शिरोमणि गुरु रविदास जयंती का महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। जिसका शुभारंभ करने पँहुचे बसपा एमएलसी महमूद अली ने फीता काटकर किया है। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बसपा एमएलसी महमूद अली ने कहा कि सन्त शिरोमणि गुरू रविदास जी सच्चाई के रास्ते पर चलकर लोगों के सामने मिशाल पेश की है। उन्होंने कहा कि सभी को हक और सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए। इसके साथ ही सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के महोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में अनेक देवी देवताओं की सुंदर सुंदर झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनी रही है। जिसके चलते भव्य शोभायात्रा में शान्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एसडीएम बेहट रामजीलाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी बेहट रामकरण सिंह व थाना मिर्जापुर प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार श्रोतीया भी भारी पुलिस बल के साथ चप्पे चप्पे पर तैनात रहे हैं। इस दौरान चौधरी मौ राशिद, गौतम सिंह, बेहट विधानसभा अध्यक्ष बबलू कुमार, मनजीत सिंह नॉटियाल भीम आर्मी, धर्मबीर उर्फ कबाड़ी, रामी सिंह, सोनू कुमार, राहुल कुमार, विनय कुमार, राजेश कुमार, संजीव कुमार, ऋषिपाल सिंह, राजपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे हैं।।

