सहारनपुर/
एक युवती को एयरफोर्स के सारजेंट से प्रेम विवाह करना इतना भारी पड़ गया,कि सारजेंट के माता पिता ने ही दो हत्यारो से उसकी हत्या करवा दी।जिसमें मामला पंजीकृत होते ही थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने अपनी पुलिस एवम क्राईम ब्रांच टीम के सहयोग से चुटकी बजाते ही मामले का खुलासा कर डाला,जिसमे दो हत्याभियुक्तों को हत्या में प्रयुक्त बाईक, आलाकत्ल,नकदी एवम आभूषणो के साथ गिरफ्तार कर लिया।इस खुलासे से थाना सरसावा पुलिस एवम क्राईम ब्रांच टीम की चारो और प्रशंसा की जा रही है।आपको बता दें,कि आखिर मामला क्या है,एयरफोर्स सरसावा के सारजेन्ट अमराव सिंह राठौर पुत्र श्रवण सिंह राठौर निवासी बी-ब्लाक विष्णु बिहार आरके पुरम बीकानेर,राजस्थान, हालपता एयर फोर्स स्टेशन सोराना द्वारा 22 फरवरी 2022 को अपनी पत्नी श्रीमती पूजा राठौर उम्र करीब 28 वर्ष जो दिनांक 17 फरवरी 2022 से गायब थी के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज करायी गई थी।तत्पश्चात् 21 फरवरी को अमराव सिंह राठौर द्वारा एक लिखित तहरीर अपने माता पिता व 2 अन्य व्यक्ति प्रवेज फौजी तथा मोनू द्वारा वादी की पत्नी श्रीमती पूजा राठौर की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से जगाधरी में स्थित नहर में फेक देने के सम्बन्ध में थाना सरसावा पर दी गई।जिसके सम्बन्ध में थाना सरसावा मे एक मुकद्दमा श्रवण सिंह राठौर,श्रीमती किरण कंवर,प्रवेज फौजी तथा मोनू के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना सरसावा पुलिस के साथ साथ क्राइम ब्रांच टीम को भी लगाया गया।आज पुलिस अधीक्षक-ग्रामीण सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में क्राइम ब्रांच एवं थाना सरसावा पुलिस की संयुक्त टीम के अथक प्रयासों द्वारा उपरोक्त घटना को अंजाम देने वाले 2 हत्यारोपी प्रवेज पुत्र इकराम निवासी मौहल्ला अभिषेकनगर कस्बा सरसावा, तथा मोनू पुत्र महकपाल निवासी ग्राम कल्लरपुर थाना नानौता को नकुड़ के सहारनपुर मार्ग से कुम्हारहेड़ा गांव को जाने वाले मार्ग कालू के आम के बाग के नीचे से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस एवम क्राईम ब्रांच टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त की गई प्लेटिना मोटर साईकल जिसका नम्बर यूपी 11 एपी-4362, एक पुलिन्दा आलाकत्ल अस्सी हजार रुपये नगद एवम मृतका के आभूषणः-सोने की चेन (टूटी हुई) मय पैडिल,2 सोने की अंगुठी बरामद की गई हैं।थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया,कि जब गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से कड़ाई से पुछताछ की गई,तो उन्होंने पुलिस को बताया,कि अमराव सिंह राठौर की पूजा राठौर से लव मैरिज हुई थी, जिससे अमराव सिंह राठौर के माता-पिता खुश नही थे,अमराव सिंह राठौर के पिता श्रवण सिंह राठौर व माता श्रीमती किरण कंवर ने हमारे साथ मिलकर योजनाबद्व तरीके से पूजा राठौर की हत्या करके शव को छिपाने के उद्देश्य से शव को जगाधरी में स्थित नहर में फेंक दिया था।महिला का शव जगाधरी नहर से बरामद हुआ बरामद कर लिया गया था।धर्मेन्द्र सिंह ने बताया,कि फरार श्रवण कुमार तथा श्रीमती किरण कंवर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं जिनकी शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित् की जायेगी।इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस अधीक्षक-ग्रामीण अतुल शर्मा ने आज पत्रकारों के समक्ष भी किया।इस हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के अलावा एसआई रईस अहमद सुशील कुमार,कांस्टेबल अरूण कुमार,देवजीत के अलावा क्राईम ब्रांच से जयवीर सिंह,अजब सिंह अरुण राणा,अमरदीप,संजीव, स्वाट टीम,यशपाल,विनीत हुड्डा,मोहित,कमल मुख्य थे।

