aajkahindustaannews

संयुक्त किसान मोर्चा के फायर ब्रांड नेता राकेश टिकैत का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा-पश्चिमी यूपी में नहीं खेलने देंगे हिंदू-मुस्लिम-जिन्ना का मैच

मेरठ में संयुक्त किसान मोर्चा के फायर ब्रांड नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि भाजपा वेस्ट यूपी में फिर से हिंदू मुसलमान और जिन्ना का मैच चुनाव में खेलना चाहती है, मगर इस बार यहां की जनता उनको इस तरह का मैच नहीं खेलने देगी।
टिकैत ने कहा कि पिछले एक महीने से एक बिरादरी को इस क्षेत्र में टारगेट करके भाजपा अपना प्रचार कर रही है, यह एक संत और सूबे के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसी पार्टी के नहीं होते वे सबके होते है। टिकैत ने कहा कि हिंदुत्व का सर्टिफिकेट देने का ठेका भाजपा के पास नहीं है। उनका फूट डालो राज करो वाला मॉडल पुराना हो चुका है। यहां की जनता उनके इस पुराने मॉडल को चलने नहीं देगी। लोग पानी की बाल्टी लेकर तैयार बैठे है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!