aajkahindustaannews

बागपत में गरजे अमित शाह : बोले-आने वाले दिनों में माफिया का बोलबाला चलेगा या कानून का राज ये आपको तय करना है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के बागपत में सम्राट पृथ्वीराज चौहान पीजी कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी के चुनाव में लोग मंत्री और विधायक बनने की सोचते हैं। यह चुनाव यूपी का भविषय तय करने वाला है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में माफिया राज चलेगा या फिर कानून का राज होगा यह आपको तय करना है।

उन्होंने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि भाई अखिलेश कान खोलकर सुन लो, 1 करोड़ 82 लाख घरों में बिजली नहीं थी। 2 करोड़ घरों में शौचालय की व्यवस्था नहीं थी। 82 लाख गरीबों को घर, 1 करोड़ 80 लाख बहनों को गैस सिलिंडर पीएम मोदी ने दिया। योगी आदित्यनाथ ने सभी योजनाओं को यहां भेजा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!