aajkahindustaannews

बसपा एमएलसी महमूद अली, बेहट विधानसभा बसपा प्रत्याशी रईस मलिक ने दा पावर जोन जिम का फीता काटकर किया उद्घाटन।

बेहट, मिर्ज़ापुर पोल

जनपद सहारनपुर के कस्बा मिर्जापुर पोल सहारनपुर विकास नगर मार्ग पर रविवार को दा पावर जोन जिम का बसपा एमएलसी महमूद अली , बसपा बेहट विधानसभा प्रत्याशी रईस मलिक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जिम संचालन आज़म मलिक ने  दा पवार जोन जिम के माध्यम से युवाओं को कसरत करने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सावचेत रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि संतुलित शरीर के लिए जिम की उपयोगिता वर्तमान समय में काफी बढ़ गई है। कार्यक्रम के अध्यक्ष बसपा एमएलसी महमूद अली,बसपा बेहट विधानसभा प्रत्याशी रहीस मलिक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जिम को खोला जाना क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। इसके खुलने से ग्रामीण के लोग भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे। इस दौरान जिम ट्रेनर हारून अंसारी हाजी रिजवान आढ़ती ,आलिशान इकबाल, अफ़ज़ल इकबाल, जावेद इक़बाल, केसर अराफ़ात,जावेद आफ़रीदी, चौधरी बिलाल उर्फ बिल्लू,शहजाद हुसैन अब्बासी, अफजल मलिक, राकिब त्यागी, आसिफ़ गौर, सादिक मलिक,आकिब मलिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!