aajkahindustaannews

ग्लोकल स्कूल में दीपावली के उपलक्ष में रंगोली का कार्यक्रम किया गया आयोजित।

दीपावली के शुभ अवसर पर मिर्जापुर पोल के ग्लोकल स्कूल में दीपावली के उपलक्ष में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीपक माटा ने दीपक प्रज्वलित कर दीपावली के शुभ अवसर पर छात्र-छात्राओं स्कूल परिसर में बेहतरीन रंगोली बनाते हुए स्कूल को भव्य रूप से सजाया।प्रतियोगिता में भाग लेते हुए कक्षा1 के छात्र छात्राओं ने दिया और कैंडल डेकोरेशन में भाग लिया जिसमें पहले स्थान पर सैयद हुसैन अली जैदी दूसरे स्थान पर जकिया नियाजी राणा और तीसरे स्थान पर आहिल मलिक कक्षा 2 पहले स्थान पर इशान सिंह दूसरे स्थान पर आयशा और तीसरे स्थान पर जानवी गुप्ता कक्षा तीन में पहले स्थान पर उनमें अमन राव दूसरे स्थान पर जुनेरा आलम व तीसरे स्थान पर उम्मे ऐमन राव कक्षा चार में पहले स्थान पर वैभव चौहान दूसरे स्थान पर अजीजा राव व तीसरे स्थान पर मोहम्मद उमर-1 प्राप्त किया कक्षा 5 में प्राप्ति शर्मा ने पहला स्थान दूसरे स्थान पर अल्विषा महमूद तीसरा स्थान पर वेदांशी अग्रवाल रही। कक्षा 6 से 8 के छात्र छात्राओं ने मोमबत्ती डेकोरेशन लाइट डेकोरेशन में भाग लिया कक्षा 7 पहले स्थान पर दूसरे स्थान पर कक्षा के आठवें स्थान पर कक्षा 6 रही। वहीं सीनियर ग्रुप में कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं ने रंगोली व ग्रीन बोर्ड डेकोरेशन में भाग लिया पहले स्थान पर कक्षा 10 रही दूसरे स्थान पर कक्षा 11 में तीसरा स्थान पर कक्षा 9 रही। इस अवसर पर निर्णायक नाजिया राव, रतन सिंह रहे दीपावली के इस शुभ अवसर पर ग्लोकल स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक माता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते कहा कि हम सभी का यह दायित्व बनता है कि हम दीपावली को एक फेस्टिवल दीपावली के रूप में मनाए जितना हो सके पटाखे ना चलाएं जिससे वातावरण की शुद्धता आसपास बीमार व्यक्तियों व परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दीपावली को हर्षोल्लास से मनाया जाए।

रिपोर्ट:-सददाम हुसैन

Chaudhary Javed
Author: Chaudhary Javed

Leave a Comment

error: Content is protected !!