राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियन में ग्लोकल स्कूल के कक्षा 10 के छात्र ने 10 मीटर एयर राइफल में टीम स्पर्धा के गोल्ड में व्यक्तिगत में सिल्वर पदक जीतकर अपने ग्लोकल स्कूल का ही नहीं बल्कि अपने जिले सहारनपुर का भी नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 7000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने लोहा लेते हुए तनवीर चौधरी ने गोल्ड और सिल्वर लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। ग्लोकल स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने तनवीर चौधरी व उसके माता-पिता को तनवीर चौधरी की इस उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं दी। साथी और अच्छा प्रदर्शन करने का आशीर्वाद भी दिया। प्रधानाचार्य दीपक माता ने कहा कि तनवीर चौधरी ऐसे कठोर परिश्रम के साथ प्रदर्शन करता रहा तो वह 1 दिन ओलंपिक में भी अपने देश में जिले का नाम रोशन करेगा। ग्लोकल स्कूल के प्रिंसिपल दीपक माता ने स्कूल की ओर से हर सुविधा दी जाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि तनवीर को इस प्रदर्शन के लिए ग्लोकल स्कूल द्वारा दी गई खेलो ग्लोकल स्कॉलरशिप के तहत ₹5000 दिए गए हैं आपको अवगत करा दें कि स्कूल प्रतिवर्ष खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप ₹5000 प्रदान करता है।

